Last Updated on April 4, 2021 by eGKhindi
- औद्योगिक विकास की दृष्टि से मध्य प्रदेश का देश में 7 वां स्थान है।
- राज्य की आय में औद्योगिक क्षेत्र का योगदान 14 प्रतिशत है।
- राज्य का जी.डी.पी. में उद्योग का योगदान 29.38% आ रहा है।
- मध्य प्रदेश हस्तशिल्प विकास निगम की स्थापना 1981 में की गयी थी।
- प्रदेश में 27 औद्योगिक क्षेत्र स्मित के माध्यम से 20 लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा।
- “पीथमपुर” में मध्य प्रदेश का पहल सेज यूनिकेम कंपनी विकसित कर रही है।
- “पीथमपुर” में ऑटो टेस्टिंग सेंटर विकसित होगा।
- पीथमपुर को भारत का डेट्राइट कहा जाता है क्योंकि यहाँ अनेक कार निर्माण उद्योग लगे है।
- मध्य प्रदेश में शुष्क बंदरगाह पीथमपुर में स्थापित किया गया है।
- प्रदेश का पहला निर्यात संवधर्न पार्क पीथमपुर में स्थापित किया गया है।
- मध्य प्रदेश का एकमात्र ऑप्टिकल फाइबर कारखाना मंडीद्वीप में जापान के सहयोग से स्थापित है।
- जरी – कढ़ाई उद्योग भोपाल में केंद्रित है।
- राज्य का एकमात्र घड़ी निर्माण का कारखाना बैतूल में है।
- राज्य में वस्त्र उद्योग का प्रमुख केंद्र इंदौर है।
- राज्य का पश्चिमी भाग “सूती कपडा हब” है जहाँ सभी 22 सूती कपडा मिल केंद्रित है।
- बुधनी में रेलवे स्लीपर का निर्माण होता है।
- आगासौद में तेल शोधक सयंत्र स्थापित हो रहा है।
- राज्य में ऊन के कपडे बनाने के दो कारखाने इंदौर में है।
- अखबारी कागज नेपानगर हेतु सलाई की लकड़ी का प्रयोग होता है।
- मैदा उत्पादन के तीन प्रमुख केंद्र है, इंदौर, भोपाल, गंजबासोदा।
- कास्टिक सोढा के तीन प्रमुख केंद्र है: अमलाई, नागदा, नेपानगर।
- राज्य का सबसे बड़ा शक़्कर कारख़ाना है: बरलाई।
- डीजल इंजन बनाने का कारखाना इंदौर में लगाया गया है।
- मध्य प्रदेश में सबसे काम औद्योगिक केंद्र पन्ना जिले में है।
- अपरेल पार्क इंदौर में बनाया गया है।
- राज्य में व्यापार केंद्र की स्थापना भोपाल में की गई है।
- इंडो – जर्मन टूल की स्थापना इंदौर में की गयी है।
- प्रदेश में कृत्रिम रेशा बनाने का कारखाना नागदा में स्थित है।
- बुरहानपुर जिला पावरलूम उद्योग के लिए प्रसिद्ध है।
- जिलेटिन बनाने का कारखाना जबलपुर में है.
- इन्सुलेटिन बनाने का कारखाना देवास में है।
- कच्चे लाख से सीड लाख तथा शैलाख बनाने का एक शासकीय कारखाना उमरिया में है।
Leave a Reply